घूमने निकली बेटी लापता हुई: 19 साल की पत्नी भी घर से गायब हुई, जोधपुर में 7 अलग-अलग मामले सामने आए
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में विवाहिताओं और युवतियों के लापता होने के 7 मामले सामने आए हैं। एक बेटी घूमने निकली और लापता हो गई। वहीं, दूसरे मामले में घर से काम से निकली बेटी लापता है। इस संबंध में उनके परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पहला मामला- घूमने निकली बेटी लापता
कमिश्नरेट के ईस्ट जिले के महामंदिर थाना इलाके की रहनेवाली एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया- मेरी 17 साल की बेटी घर से बिना बताए 5 मई को घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान शहर के एक इलाके से गुम हो गई। महिला ने एक युवक पर शक जताया है कि वह युवती को अपने साथ लेकर चला गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला- काम से गई बेटी वापस नहीं लौटी
दूसरा मामला मथानिया थाना इलाके में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि बेटी 4 मई को घर से किसी काम से गई थी। वापस लौटते समय तिंवरी से कहीं चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव को सौंपी है।
तीसरा मामला- पत्नी घर से चली गई
तीसरा मामला बनाड़ थाने में सामने आया है। थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया- उसकी 19 साल की पत्नी शुक्रवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। इस बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामनिवास को सौंपी है।
दो विवाहिता और दो युवतियां भी लापता
वहीं, कमिश्नरेट के वेस्ट जिले के अलग-अलग थानों में दोविवाहितों और दो युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
