• May 9, 2026

पाली-महिला की तमिलनाडु में डंपर से कुचलकर मौतः जन्मदिन पार्टी से लौटते समय बाइक से गिरी, पति-बेटियों के साथ जा रही थी

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के धाकड़ी गांव की एक महिला की तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात पेरूनगर गांव के पास डंपर की चपेट में आने से लीलादेवी (35) पत्नी खेताराम सीरवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, खेताराम सीरवी लंबे समय से तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के पेरूनगर में गिरवी का काम करते हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी लीलादेवी और दो बेटियों के साथ रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिलहोने गए थे।

बाइक से गिरने के बाद डंपर के नीचे आई

रात को घर लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे लीलादेवी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। यह दुखद हादसा उनके पति और दोनों बेटियों के सामने हुआ। हादसे के बाद महिला का शव काफी देर तक डंपर के टायर के नीचे फंसा रहा। मौके पर मौजूद पति और बेटियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को निकालकर स्थानीय अस्पताल की मोर्युरी में रखवाया। शनिवार को पॉस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तमिलनाडु के पेरूनगर में ही महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद घटना के बाद धाकड़ी गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

You cannot copy content of this page