• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली श्री राधा कृष्णा मूर्ति भव्य प्राण प्रतिष्ठा नरेन्द्र परमार ने किया लाभार्थी परिवार का बहुमान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
बाली श्री राधा कृष्णा मूर्ति भव्य प्राण प्रतिष्ठा नरेन्द्र परमार ने किया लाभार्थी परिवार का बहुमान

PALI SIROHI ONLINE

*बाली श्री राधा कृष्णा मूर्ति भव्य प्राण प्रतिष्ठा नरेन्द्र परमार ने किया लाभार्थी परिवार का बहुमान*
श्री वरवेश्वर महादेव श्री राधा कृष्णा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 3 दिवसीय महोत्सव दिनांक 07 मई से 9 मई  तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम आयोजक  समस्त सुभाष बस्ती वरवा जाव सनातन धर्मप्रेमी रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री वरवेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, वरवा जाव बाली में किया गया।

संपूर्ण महोत्सव एवं कार्यक्रम के लाभार्थी मातुश्री सायर कंवर स्व उम्मेद सिंहजी हिम्मतसिंह जी राव , मुकेश राव ,पूनम राव, ऐश्वर्य राव, सेजल  राव, स्पर्श राव    सेवाडसा परिवार रहा। 7 मई को भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। 8 मई को हवन विधि क्रिया कार्यक्रम एवं रात्रि में विशाल भजन संध्या जिसमें भरत सुथार एंड पार्टी ने भक्ति मय भजनों से धर्म मय माहौल बनाया।

भजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि स्वरूप पधारे नरेन्द्र परमार आयोजक श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली ,मंशाराम परमार भाजपा सह प्रभारी , भरत चौधरी  न पा अध्यक्ष का लाभार्थी परिवार द्वारा माला, दुपट्टा एवं साफा से स्वागत किया गया। समिति के सुरेश परिहार, हरीश घांची, अमृत राव एवं अन्य सदस्य बंधुओं का भी लाभार्थी परिवार द्वारा स्वागत किया गया।

तत्पश्चात नरेन्द्र परमार ने श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली द्वारा लाभार्थी परिवार सायर कंवर का दुपट्टा, शाल ,  मुकेश राव एवं स्पर्श राव का  माला, शाल एवं पूनम मुकेश राव का दुपट्टा एवं चुनरी से स्वागत किया स्वागत में मंडल के ओटाराम चौधरी, देवाराम चौधरी, भरत राव, अमृत राव, भंवर परिहार, रूपाराम घांची, हरीश घांची, थान सिंह राव, जगदीश परिहार, डा निर्मल , अचल सिंह राव, कैलाश कंसारा, नरेश वर्मा उपस्थित रहे। नरेंद्र परमार ने लाभार्थी परिवार एवं आयोजन समिति एवं मातृशक्ति एवं धर्म प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 मई को सुबह विधि विधान मंत्रोपचार के साथ  मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित होगा

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

भन्दर के दो वार्डो में रात से बिजली गुल, बुजुर्ग बीमार बच्चे बीमार, ट्रांसफार्मर छोटा होने से हर सप्ताह बिजली की होती है समस्या

Next Post

भन्दर के दो वार्डो में रात से बिजली गुल, बुजुर्ग बीमार बच्चे बीमार, ट्रांसफार्मर छोटा होने से हर सप्ताह बिजली की होती है समस्या

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page