• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शवः प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मान रही पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0
नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शवः प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मान रही पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के रीको पुलिस थाना क्षेत्र में सियावा नदी किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आबूरोड अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतक की पहचान सियावा निवासी सोना पुत्र पूनाजी गरासिया (37) के रूप में हुई है। वह खेती करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटा हैं। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल, रीको थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

लांबिया में ट्रैक्टर से गिरने से 17 साल का किशोर की मौत,मॉर्च्यूरी में रखवाया शव

Next Post

आबूरोड में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: 1.45ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Next Post
आबूरोड में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: 1.45ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

आबूरोड में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: 1.45ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page