• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जैतपुर पुलिस ने 5.14 ग्राम एम.डी. जब्त कर एक मुलजिम मय मोटर साईकल जब्त की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0
जैतपुर पुलिस ने 5.14 ग्राम एम.डी. जब्त कर एक मुलजिम मय मोटर साईकल जब्त की

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. जिला पाली के निर्देशन व जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पाली एवं अमरसिह रतनु उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ यथा अफीम, डोडा पोस्त आदि के तस्करों की गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम बाबत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में दिनांक 07.05.2026 को थानाधिकारी अरूण कुमार नि.पू. पुलिस थाना जैतपुर रात्री गश्त कर रहा था दौराने गश्त नया चेण्डा आंजणी माता मंदिर चौराया माण्डावास रोड पर नाकाबन्दी की गई। दौराने नाकाबन्दी के माण्डावास की तरफ से एक मोटरसाईकिल स्प्लेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 22 क्यूएस 6393 के चालक सोनाराम द्वारा अवैध एम.डी. कुल 5.14 ग्राम अपने कब्जे में रखना व परिवहन करता पाया गया। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत उक्त मोटर साईकल मय चालक सोनाराम सहित अवैध एम.डी. जब्त कर पुलिस थाना जैतपुर पर प्रकरण संख्या 71 दिनांक 07.05.2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार मुलजिम :-
01. सोनाराम पुत्र बाबुराम उम्र 26 साल पेशा खेती निवासी खुटाणी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।

> गठित टीमः-
1. अरूण कुमार नि.पू. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर।
2 रामसिह कानि. 1317 पुलिस थाना जैतपुर।
3.राकेश गुर्जर कानि. 1308 पुलिस थाना जैतपुर। (विशेष भुमिका)
4. चनणाराम कानि 1595 पुलिस थाना जैतपुर।
5. बाबुराम कानि. 1429 पुलिस थाना जैतपुर।

> आमजन से अपील आम जन से अपील की जाती कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवहन, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सट्टा, ऑनलाईन बैटिंग, बिना नम्बरी/संदिग्ध वाहन सोशल मिडिया पर हथियार सहित डराने व धमकाने की पोस्ट, रिल डालना अपराध व संदिग्ध व्यक्ति, मनचले, रोमियो इत्यादि गतिविधियो की जानकारी बिना डरे, बिना झिडाके दिये गये वॉटसअप न. 9251255006 पर भेजे। सुचनाकर्ता की पहचान गोपनिय रखी जायेगी। उक्त वॉटसअप नम्बर की मॉनिटरीग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जायेगी।

Previous Post

चामुंडेरी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 18 मरीजों की हुई एक्सरे जांच

Next Post

सवराड़ शिवराजपुर में चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Next Post
सवराड़ शिवराजपुर में चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

सवराड़ शिवराजपुर में चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page