• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर में प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाहः कल होनी थी शादी; अधिकारियों के समझाने पर परिजन शादी टालने पर हुए सहमत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0
रेवदर में प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाहः कल होनी थी शादी; अधिकारियों के समझाने पर परिजन शादी टालने पर हुए सहमत

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर उपखंड क्षेत्र के अनादरा गांव में प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बाल विवाह होने से पहले ही रुकवा दिया गया। शुक्रवार को प्रस्तावित शादी की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर नाबालिग लड़की का विवाह टालने के निर्देश दिए।अनादरा निवासी एक ग्रामीण की दो पुत्रियों के विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि इनमें से एक लड़की नाबालिग है और उसका विवाह शुक्रवार को कराया जाना तय किया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पटवारी रामाराम देवासी ने तुरंत इसकी सूचना एसडीएम राजन लोहिया को दी। सूचना के बाद प्रशासन ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी।

अधिकारियों ने परिजनों को समझाया कानून

इसके बाद एसडीएम राजन लोहिया, भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश रावल और पटवारी रामाराम देवासी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर बाल विवाह के दुष्परिणाम और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

परिजन शादी टालने पर हुए सहमत

प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन नाबालिग लड़की का विवाह टालने के लिए तैयार हो गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि लड़कियों की उम्र 18 वर्ष और लड़कों की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह कराया जाए। साथ ही भविष्य में बाल विवाह नहीं करने की हिदायत भी दी गई।

Previous Post

मारवाड़ जक्शन- इनामी बदमाश गिरफ्तार, GRP ने ANTF के सहयोग से पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में था वांछित

Next Post

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बिजोवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Next Post

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बिजोवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page