• May 8, 2026

मारवाड़ जक्शन- इनामी बदमाश गिरफ्तार, GRP ने ANTF के सहयोग से पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में था वांछित

PALI SIROHI ONLINE

मारवाड़ जंक्शन जीआरपी पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की सहायता से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस मामले में पिछले छह साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार  प्रकाश नायक  पुत्र बद्रीलाल नायक निवासी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जयना खेड़ी का निवासी है।

मारवाड़ जंक्शन जीआरपी थानाप्रभारी हेमराज गुर्जर ने बताया कि आरोपी प्रकाश नायक के खिलाफ पहले 299 सीआरपीसी के तहत न्यायालय में चालान पेश किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर द्वारा 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

7 मई को ANTF टीम की तकनीकी सूचना और गोपनीय इनपुट के आधार पर मंदसौर जिले में दबिश दी गई। वहां से फरार वारंटी प्रकाश नायक को दस्तयाब कर मारवाड़ जंक्शन लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट पाली में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

You cannot copy content of this page