• May 8, 2026

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषितः 5 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव और 15 सचिव नियुक्त, कुश गहलोत को बनाया महासचिव

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर -कांग्रेस की जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

घोषित कार्यकारिणी में कुश गहलोत को संगठन महासचिव, सुरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष और संजय गौड़ को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं राम सिंह सांजू, जगदीश सांखला,अब्दुल कय्यूम लोधी, राजेंद्र कुमार आर्य और मनोज व्यास को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये बने महासचिव

इसके अलावा शेर मोहम्मद, लियाकत अली रंगरेज, मयंक देवड़ा, अनिल जोशी, राजेश रामदेव, भंवरलाल सियोल और मनीष लोढ़ा को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये बने सचिव

नई कार्यकारिणी में अरविंद गहलोत, तीर्थराज कल्ला, कानाराम भाटी, लक्ष्मण नायक, रतनाराम ठोलिया, विमला गुर्जर, प्रदीप पंवार, हैदर रजा, विजय कुमार मंगानी, चेतन प्रकाश जयपाल, मोहम्मद इमरान, अंजुला रुपया, प्रदीप वैष्णव, इंतखाब आलम और प्रेम कंवर शेखावत को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेश सागर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

You cannot copy content of this page