• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-सांडिया गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्करः बाइक सवार दंपती घायल, रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 7, 2026
in Local
0
पाली-सांडिया गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्करः बाइक सवार दंपती घायल, रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-नेशनल हाईवे 162 पर सांडिया गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सोजत के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ये घटना गुरुवार शाम को हुई। जैतारण के देवरिया निवासी शौकत खान और उनकी पत्नी रईसा बानो सोजत के पास बासनी गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस लौट रहे थे।

सांडिया गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे बाइक से गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दंपती को सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। रईसा बानो के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि शौकत खान के हाथ में चोट लगी है। दोनों का सोजत जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलने पर उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए।

Previous Post

सालरिया गांव में ट्रैक्टर ने 8 साल के मासूम को मारी टक्करः सगाई कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Next Post

लालराई में महिला पर हमला,गंभीर हालत में रेफर,पुलिस जांच में जुटी

Next Post
लालराई में महिला पर हमला,गंभीर हालत में रेफर,पुलिस जांच में जुटी

लालराई में महिला पर हमला,गंभीर हालत में रेफर,पुलिस जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page