• May 7, 2026

भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में तीन दिवसीय प्रगणकों को प्रशिक्षण शुरू

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में तीन दिवसीय प्रगणकों को प्रशिक्षण शुरू

तखतगढ 7 मई (खीमाराम मेवाडा) भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 तक की जाएगी। मगराज चौधरी चार्ज अधिकारी नगर जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, तखतगढ़ द्वारा अवगत करवाया गया कि नगर पालिका सभागार में नगरपालिका, तखतगढ़ में कार्यालय प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला कलक्टर द्वारा मनोनीत दो फील्ड ट्रेनर पुरण कुमार प्राचार्य, रा.उ.मा.वि. बलाना एवं श्री विक्रम जानी उप प्राचार्य कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा आज दिनांक 07.05.2026 को प्रथम बैच के 38 जनगणना सुपरवाईजर /जनगणना प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रदान किया गया जिसमें सभी जनगणना सुपरवाईजर / प्रगणकों द्वारा प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया एवं जनगणना कार्य से संबंधित संशय वाले प्रश्न प्रस्तुत किए गए

जिस पर दोनों जनगणना फिल्ड ट्रेनर द्वारा सभी सुपरवाईजर / प्रगणकों के प्रश्नों के सन्तोषप्रद प्रतिउत्तर देकर सन्तुष्ट किया गया। दिनांक 01.05. 2026 से 15.05.2026 तक जनगणना निदेशालय जयपुर द्वारा समय-समय पर जारी परिपत्रों एवं निर्देशानुसार स्व गणना का कार्य किया जाना हैं जिसमें सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से स्व गणना का कार्य स्वयं मोबाईल / कम्प्यूटर से माध्यम से किया जाना है जिसमें चरणबद्ध तरीके से पहले Censusindia.gov.in टाईप कर बेबसाईट खोलकर फिर Self Enumeration पर क्लिक कर फिर भाषा चुनकर आगे बढे फिर मोबाईल नंबर से रजिस्ट्रेशन करे फिर ओटीपी डालकर वेरिफाई करे उसके बाद चरणबद्ध तरीके से 01 से 34 तक पूछे गए सवालों के सही एवं पूरे जवाब वेरिफाई करते हुए आगे बढ़ना हैं

जिससे स्व गणना करने वाले की SE ID बनेगी जिसको सुरक्षित रखना होगा। SE ID से दी हुई जानकारी प्रमाणित होगी। स्व गणना करना बहुत आसान हैं सिर्फ कुछ 14 से 15 मिनट लेता हैं। पालिका के 68 अधिकारीगण / कर्मचारीगण के साथ अन्य अनुबन्धित कार्मिकों द्वारा आज स्व गणना की गई। नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा विभिन्न चौराहों पर होर्डिंग लगाकर एवं घर घर कचरा संग्रहण वाहन द्वारा जनणना जिंगल बजाकर तखतगढ़ के आमजन को स्व गणना हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक संख्या में स्व गणना का कार्य हो सके एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न हो सकें। पालिका कार्मिकों द्वारा भी आमजन को स्व गणना हेतु जागरूक किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में अतिरिक्त चार्ज अधिकारी आकाश कुमार कनिष्ठ अभियन्ता नियमित सहायक श्री गोपाराम चौहान, कनिष्ठ सहायक नगर पालिका तखतगढ सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page