• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन

बाली। नाना थाना क्षेत्र के मालनु गांव के निकट स्थित चमत्कारी सोनगरी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ व विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं व बहनों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित भजन संध्या में प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंचे भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं मारवाड़ी कलाकार जगिया पीटिया ने अपनी कॉमेडी प्रस्तुति से माहौल को आनंदमय बनाते हुए श्रद्धालुओं को खूब हंसाया।

भक्ति संध्या के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात सोनगरी हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए और भजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर श्री सोनगरी हनुमानजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम मीणा मालनु तथा बालाजी के उपासक वक्ताराम मीणा ने मेले के दौरान सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मेला कमेटी सदस्यों और श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Previous Post

रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम : डॉ. रक्षा भंडारी

Next Post

सरगरा समाज का होली स्नेह मिलन और आम सभाः शिक्षा कमेटी बनाने का लिया फैसला, सामूहिक लगन समारोह के आय-व्यय का ब्योरा दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page