• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल से ले सबक: रमेश आर जैन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0
राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल से ले सबक: रमेश आर जैन

PALI SIROHI ONLINE

राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल से ले सबक: रमेश आर जैन

नगराज वैष्णव
रानी। भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में हुई जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश आर जैन ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी भी वास्तविक नियंत्रण अधिकारियों के हाथ में है और जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
जैन ने आरोप लगाया कि कई जनप्रतिनिधि केवल नाम मात्र के रह गए हैं और प्रशासनिक तंत्र मनमानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को जो संदेश दिया है, उससे सबक लेते हुए राजस्थान में भी सुधार की जरूरत है, ताकि ऐसी स्थिति यहां उत्पन्न न हो।


उन्होंने सरकार से अपील की कि पार्टी संगठन को मजबूत किया जाए, कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएं और अफसरशाही पर नियंत्रण रखा जाए। जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना जरूरी है, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन कर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इसका नुकसान सरकार को उठाना पड़ सकता है।


रमेश और जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं बहुत पुराने नेता हैं जिन्होंने विकट परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी को गोड़वाड़ क्षेत्र में बड़े जनाधार के रूप में खड़ा किया वह लगातार चार बार नगर पालिका के नगर पार्षद चुने गए एवं दो बार लगातार नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया राजस्थान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर उन्होंने पार्टी को नई ऊंचाइयां प्रदान की

आज ऐसे वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के गोड़वाड़ क्षेत्र के नेता के रूप में रमेश आर जैन का यह कहना कहीं ना कहीं सरकार को एक मार्गदर्शन और सलाह के रूप में संदेश भेजा है रमेश आर जैन का कहना है कि माननीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी की विकास की गाथा को एवं निचले पायदान तक बैठे व्यक्ति को सभी सुविधाएं मिले और नरेंद्र मोदी जी के विजन को अच्छे से निचले स्तर तक पहुंचाया जाए इसके लिए जरूरी है की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश जैन का यह संदेश

Previous Post

रानी में वलसाड–जोधपुर ट्रेन के ठहराव व संचालन बढ़ाने की मांग तेज तथा पोरबंदर दिल्ली का ठहराव की भी मांग

Next Post

सांचौर में बस-बोलेरो में भिड़ंत, खाई में गिरी बोलेरोः खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे बोलेरो सवार, 13 घायल

Next Post
सांचौर में बस-बोलेरो में भिड़ंत, खाई में गिरी बोलेरोः खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे बोलेरो सवार, 13 घायल

सांचौर में बस-बोलेरो में भिड़ंत, खाई में गिरी बोलेरोः खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे बोलेरो सवार, 13 घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page