• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-चोरी करने वाली अन्तर्राज्य गैंग का पर्दाफाश कर फरार मुलजिमान के विरूद्ध पाली पुलिस की बडी कार्यवाही

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
पाली-चोरी करने वाली अन्तर्राज्य गैंग का पर्दाफाश कर फरार मुलजिमान के विरूद्ध पाली पुलिस की बडी कार्यवाही

PALI SIROHI ONLINE

पुलिस थाना कोतवाली के प्रकरण में स्कुटी की डिक्की में रखे 5 लाख रूपये चोरी करने वाले 03 शातीर अभियुक्तगण गिरफतार।> जिला पुलिस की चोरी की घटना करने वाली अन्तर्राज्य गेंग के विरुद्ध बडी कार्यवाही।

पाली-हनुवंतसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली ने बताया कि जिला पाली मे अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ एंव जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतु जिला पाली मे जिला मुख्यालय स्तर पर ऑपरेशन गुप्त व प्रहार प्रारम्भ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियों को अपराधो की रोकथाम व प्रकरणो मे वांछित आरोपीगण की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया था।जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व  मदनसिह चौहान आरपीएस पुलिस उपधीक्षक पाली शहर के मार्गदर्शन में मन् थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की टीम द्वारा प्रकरण संख्या 507 दिनांक 17.11.2025 धारा 305 (ख), 3 (5) बीएनएस पुलिस थाना कोतवाली पाली जिला पाली मे फरार अन्तर्राज्य गेंग के आरोपीगण कलेश, ईश्वर व विक्रम को टीम द्वारा मुखबीर सोर्च व तकनीकी सहयोग से करीब 1000 किमी दुरी तक पीछा कर दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की। मुलजिमान बैंक में जाकर रैकी कर रोकड रूपये लेकर जाने वाले व्यक्ति का पीछा कर उस व्यक्ति के रूकने पर वाहन में रखे रूपये चोरी कर फरार हो जाते है। मुलजिमान एक शहर से दुसरे मे जाकर घटना को अंजाम देकर दुसरे शहर मे चले जाते है या वापस अपने राज्य मे चले जाते है। टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य कर घटना का सरसब्ज कर मुलजिमान को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है। मुलजिमान को प्रकरण में गिरफतार किया जाकर घटना में प्रयुक्त स्कुटी व कार बरामद की गई। प्रकरण में माल मशरूका की बरामदगी के प्रयास व अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गठित टीम :-
1. जाकिर अली उनि पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
2. विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली। (विशेष भुमिका)
3. जसाराम कानि. 611 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली। (विशेष भुमिका)
4. रामनिवास कानि. 1360 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
5.पुखसिंह कानि. 1359 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।

सहयोगी टीमः-
01. अमराराम कानि. 1323 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
02. राजेन्द्रप्रसाद कानि. 745 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।

घटना का विवरणः- दिनांक 17.112025 को प्रार्थी मामु खां पुत्र कासम खां उम्र 43 वर्ष जाति पिंजारामुसलमाल निवासी आनन्द वासनी पुलिस थाना शिवपुरा हाल गरीब नवाज नगर मस्जिद के पास, पुलिस थाना औ.है। पाली जिला पाली (राज०) ने हाजीर थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि मैं एम. के. बैटरी के नाम से व्यवसाय करता हूँ तथा मेरी फर्म सरदार समन्द रोड़ पर स्थित है। आज दिनांक 17.11. 2025 को दोपहर करीब 12.25 पर मैनें एस.बी.आई. बैंक शाखा कलेक्टर, पाली से अपना खाता संख्या 348655607946 से रूपये 5,00,000/- दुकान खरीदने हेतु निकाले थे, जो रूपये मैनें बैंक से निकालकर बैंक के बाहर आया तथा अपनी एक्टिवा गाड़ी नम्बर आर. जे. 22 डी.एस.-5844 की डिकी में रखकर लॉक लगाया तथा गाड़ी लेकर सीधा महिन्द्रा एजेन्सी, अम्बेडकर सर्कल सुरजपोल से कुछ कागजात लेने हेतु गया तथा वहां पर पहुंचकर अपनी गाड़ी वहां पर खड़ी करके अन्दर गया, अन्दर से कागजात लेकर वापस आया तथा गाड़ी लेकर वापस अपने घर पर चला गया, घर पर जाकर देखा तो मेरी गाडी की डिकी में 5 लाख रूपये नहीं थे, तब मैं वापस महिन्द्रा एजेन्सी गया तथा वहां जाकर पूछताछ की तथा कैमरे चौक किये तो दो अज्ञात चोर एक्टिवा लेकर आये और मेरी एक्टिवा की डिक्की में से 5 लाख रूपये चोरी कर ले गये। जो मेरे वाहन की एक्टिवा की डिक्की में से 5 लाख चोरी करते हुए के महेन्द्रा एजेन्सी के पास लगे सीसीटीवी कैमेरे में रिकार्ड है। इसलिये अज्ञात चोरों के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही करावे। अतः रिपोर्ट प्रस्तुत कर निवेदन है कि अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करावे तथा मेरे 5 लाख रूपये बरामद कर मुझे सुपुर्द करावें। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 507 दिनांक 17.11.2025 धारा 305 (ख) बीएनएस 2023 पुलिस थाना कोतवाली पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम द्वारा किये गये प्रयास :-

गठित टीम द्वारा उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुये प्रकरण की घटना मे प्रयुक्त स्कुटी व संदिग्ध कार नम्बर केए 03 एमई 1836 को ट्रेसआउट कर फरार अन्तर्राज्य गेंग के आरोपीगण कलेश, ईश्वर व विकम को टीम द्वारा मुखबीर सोर्च व तकनीकी सहयोग से करीब 1000 किमी दूरी तक पीछा कर कपासन चितौडगढ से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। मुलजिमान बैंक में जाकर रैकी कर रोकड रूपये लेकर जाने वाले व्यक्ति का पीछा कर उस व्यक्ति के रूकने पर रूपये चोरी कर फरार हो जाते है। मुलजिमान एक शहर से दुसरे में जाकर घटना को अंजाम देकर दुसरे शहर में चले जाते है या वापस अपने राज्य में वापस चले जाते है। टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य कर मुलजिमान को दस्तयाब करने में विशेष सफलता प्राप्त की है। मुलजिमान द्वारा अलग अलग शहरो मे घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपीगण की दस्तयाबी करवाने मे विजय कुमार कानि. 837 व जसाराम कानि. 611 की विशेष भुमिका रही है। टीम का हौसला अफजाई हेतु पुरस्कार व प्रंशसा पत्र दिलाने हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदय को निवेदन किया जायेगा।

गिरफतारशुदा मुलजिम का विवरण :-
नाम पता मुलजिम
01. ईश्वर पुत्र चिटी बाबू उम्र 21 वर्ष निवासी गांधीनगर पुलिस थाना होशमने भद्रावती जिला शिवमोगा कर्नाटका
2.क्लेश पी पुत्र पकीरप्पा उम्र 39 वर्ष निवासी कुवेम्पु नगर वसमने 01 भद्रावती पुलिस थाना होशमने भद्रावती जिला शिवमोगा कनार्टका
03. विक्रम पुत्र नरसिम्हा उम्र 20 वर्ष निवासी विश्वेसराया स्कुल फस्ट कांस ऑल्ड टॉउन बश्वेसरा सभा भवन के पीछे भद्रावती पुलिस थाना ऑल्ड टॉउन भद्रावती जिला शिवमोगा कनार्टका

Previous Post

कागदरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द

Next Post

रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम : डॉ. रक्षा भंडारी

Next Post
रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम : डॉ. रक्षा भंडारी

रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम : डॉ. रक्षा भंडारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page