बीजापुर में परिचित के घर पर ठहरा धनापुरा के कृषक की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
PALI SIROHI ONLINE
बाली थाना क्षेत्र के बीजापुर ग्राम में सुमेरपूर सदर थाना क्षेत्र के कृषक की रात को मौत हो गई सूचना पर बीजापुर पुलिस चौकी प्रभारी रूप सिंह मीणा ओर कास्टेबल शंकरलाल मय जाब्ता घटना स्थल पहुचे ओर शव मोर्चरी भिजवाया
मृतक जबर सिंह पुत्र अनोप सिंह निवासी धनापुरा सुमेरपूर किसी कार्य से बीजापुर आय्या था और अपने परिचित रूपाराम पुत्र दलाराम भील के यहा रुका था कि उसकी देर रात मौत हो गई तो घर वालो ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया
पुलिस ने बताया कि प्रथमदर्शा मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीक होती है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पस्ट होंगे फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मौत के कारणों की जांच कर रही है।

