• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-श्री कुमावत समाज तखतगढ के प्रवासियों का मुंबई मे पहली बार स्नेह मिलन समारोह 5 अप्रैल को

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
तखतगढ-श्री कुमावत समाज तखतगढ के प्रवासियों का मुंबई मे पहली बार स्नेह मिलन समारोह 5 अप्रैल को

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

श्री कुमावत समाज तखतगढ के प्रवासियों का मुंबई मे पहली बार स्नेह मिलन समारोह 5 अप्रैल को

सैकड़ो की तादात में तखतगढ़ से समाज बंधुओ के पहुंचने की तैयारियां जोरों पर

तखतगढ 15 मार्च (खीमाराम मेवाडा) अपनी जन्मभूमि को छोड़कर कर्म भूमि के इस मुकाम तक पहुंच कर अपना व्यवसाय बढ़ाकर समाज के अनमोल रत्नों ने अपना अनुभव और सर्वोच्च , मुल्यवान समय अर्पित कर आज कुमावत समाज को इस मुकाम पर पहुंचाया हैं। आज राजस्थान से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र प्राप्त में भी आगामी 5 अप्रैल को प्रथम बार कुमावत समाज तखतगढ के नाम का परचम लहराने की तैयारी मे है। इस पहल से व्यवसाय के माध्यम से विभित्र राज्यों के विभिन्न सनातनी कौम के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी एक मिल का पत्थर साबित होगी। आपको बता दे की कुमावत समाज तखतगढ़ के लिए खुशियों भरा संदेश यह है।

कुमावत समाज तखतगढ़ मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5 अप्रैल रविवार को निर्मला हॉल, ठाकुर कॉम्पलेक्स, ठाकुर पॉलिटेक्निक के पास, 90 फीट रोड, आशा नगर, कांदिवली (पूर्व) मुम्बई मे पहली बार विशाल स्नेह मिलन समारोह के साथ साथ प्रतिभावान एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है। मुंबई महानगर में पहली बार आयोजित होने वाले विशाल स्नेह मिलन समारोह को लेकर समस्त कुमावत समाज तखतगढ़ को आमंत्रित करने के बाद तखतगढ़ कुमावत समाज में उत्साह हा और उमंग जाग उठी है। जिससे हर कोई समाज बंधु मुंबई पहुंचने की तैयारी में लग चुके हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ 5 अप्रैल दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मशहूर जादूगर द्वारा मैजिक शो के अलावा राजस्थान के प्रख्यात कलाकारो द्वारा मनोरंजन एव सभी अथितियो एव भामाशाहो, उच्च स्तरीय शिक्षित प्रतिभाओं का स्वागत सम्मान किया जाएगा।और राजस्थानी लोक संस्कृति के प्रख्यात भाई बहन की जोडी (एक्टर मधुसुधन और नीलम कुमावत) द्वारा रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुत किया देगी। तत्पश्चात सामूहिक भोजन प्रसादी के आयोजन के बाद राजस्थानी संस्कृति मारवाडी ढोल थाली के साथ नृत्य से समापन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कुमावत समाज तखतगढ़ मुंबई के हीरालालजी टाक,
भगाराम रामीणा,हितेशजी रामीणा,
उम्मेदमल चांदीरा,पारस रोटांगण,
रिकबचंद चांदोरा,ताराचंद चांदोरा,
हंसराज टाक,गोपाल रामीणा, रुपेशजी पोनेसा,अशोकजी चांदोरा,
जीतू मेवाडा,रमेश चांदोरा, किशनलालजी डाबी,आदेश पोनेसा,
रतनलाल बागरेसा,हंसराज रोटांगण,
सुरेश चांदोरा सहित पुरी टीम तैयारीयो में जुटी हुई है।

Previous Post

सुमेरपुर-कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं : मेवाडा

Next Post

कागदरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द

Next Post
कागदरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द

कागदरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page