• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रांजेक्शन पर 20% कमीशन का लालच देकर ठगीः बुजुर्ग दंपती के खाते से 18 लाख पार, एक साल बाद हुआ खुलासा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 5, 2026
in Local
0
ट्रांजेक्शन पर 20% कमीशन का लालच देकर ठगीः बुजुर्ग दंपती के खाते से 18 लाख पार, एक साल बाद हुआ खुलासा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धवला गांव में एक युवक को 25 से 30 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन को कैश कराने पर 20% कमीशन का लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब दो सप्ताह तक भरोसा जीतकर युवक के दादा के बैंक खाते से 17.58 लाख रुपए निकाल लिए, जबकि दादी के खाते से भी 2.11 लाख रुपए पार कर दिए। कुल मिलाकर 19.69 लाख रुपए की ठगी की गई।

एक साल बाद बैंक खाता चेक करने पर सामने आया मामलामामले का खुलासा करीब एक साल बाद तब हुआ, जब दादा ने अपने बैंक खाते की जांच की। खाते से बड़ी रकम गायब मिलने पर युवक ने जालोर साइबर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवादी धवला निवासी श्रीपाल सिंह पुत्र शेरसिंह ने बताया कि गांव के परिचित अजयपाल सिंह, दिनेश सुधार और भैंसवाड़ा के सगे भाई नारायण सिंह व मानसिंह ने मार्च 2025 में उससे संपर्क किया था।

20% कमीशन का झांसा, पहले मांगे 25 लाख रुपए

आरोपियों ने युवक को बताया कि अहमदाबाद के एक सेठ के 25-30 करोड़ रुपए आने वाले हैं, जिन्हें कैश कराने पर 20% कमीशन मिलेगा। इसके लिए पहले 25 लाख रुपए की व्यवस्था करने को कहा गया। अजयपाल और दिनेश ने युवक से उसके दादा के खाते से पैसे निकालने को कहा और उसे जोधपुर के गांगाणी स्थित एक गोशाला ले गए, जहां एक महाराज ने दो दिन में 20 करोड़ रुपए मंगाने का दावा किया।

मोबाइल लेकर नेट बैंकिंग से किए ट्रांजेक्शन

लगातार 13-14 दिन तक संपर्क बनाए रखने और जोधपुर ले जाने-लाने के बाद आरोपियों ने युवक का मोबाइल ले लिया, जो उसके दादा शम्भुसिंह के बैंक खाते से लिंक था। इसके बाद नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए 17.58 लाख रुपए अपने और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर लिए।दादी के खाते से भी निकाले रुपए, खरीदे महंगे मोबाइल

आरोपियों ने दादी के खाते से 2.11 लाख रुपए कैश निकालकर आईफोन 16 प्रो मैक्स, सैमसंग S24 और 524 अल्ट्रा जैसे महंगे मोबाइल फोन खरीद लिए। इसके अलावा युवक की गाड़ी और चेकबुक भी अपने कब्जे में ले ली। हालांकि बाद में बागरा थाना पुलिस की मदद से गाड़ी बरामद कर ली गई।

Previous Post

राशन के गेहूं में मिला मरा हुआ चूहाः पीड़ित बोला-अगर बीमार हुए तो जिम्मेदार कौन होगा; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Next Post

पाली-बाप-बेटे ने बुजुर्ग रेस्टोरेंट संचालक का सिर फोड़ा:सात टांके आए, झाडू लगाते समय कचरा उड़ने पर हुआ विवाद

Next Post
पाली-बाप-बेटे ने बुजुर्ग रेस्टोरेंट संचालक का सिर फोड़ा:सात टांके आए, झाडू लगाते समय कचरा उड़ने पर हुआ विवाद

पाली-बाप-बेटे ने बुजुर्ग रेस्टोरेंट संचालक का सिर फोड़ा:सात टांके आए, झाडू लगाते समय कचरा उड़ने पर हुआ विवाद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page