• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कार-स्कूटी की टक्कर में 3 युवकों की मौत: 2 लोग घायल, रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरीं गाड़ियां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
कार-स्कूटी की टक्कर में 3 युवकों की मौत: 2 लोग घायल, रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरीं गाड़ियां

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में इनोवा क्रिस्टा और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार 2 लोग घायल हैं।

दोनों गाड़ियां ब्रिज की रेलिंग तोड़ती हुईं करीब 40 फीट नीचे जा गिरीं। हादसा प्रतापनगर थाना इलाके में रविवार देर रात हुआ।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने कहा-टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।शादी का काम खत्म कर लौट रहे थे युवक

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्कूटी सवार तीनों युवक कैटरिंग का काम करते थे। वे रविवार रात करीब 1:30 बजे एक शादी समारोह का काम निपटाकर प्रतापनगर से मादड़ी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान एकलिंगपुरा चौराहा से प्रतापनगर की तरफ आ रही इनोवा कार से स्कूटी की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी, कार के नीचे फंस गई। दोनों वाहन रेलिंग उखाड़ते हुए ब्रिज से नीचे गिर गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

पुलिस ने बताया- कार सवार लोग भी किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में अर्जुन सिंह (40), सौरभ (30) शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

अर्जुन कैटरिंग ठेकेदार है। अर्जुन के बुआ का बेटा सौरभ है। दोनों साथ में काम करते थे।

अर्जुन मूल रूप से देवास, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वर्तमान में वह उदयपुर के हिरण मगरी के सेक्टर-7 में रहते थे। सौरभ भोपाल (MP) के रहने वाले थे।

कार सवार योगेश भाट (25) और शिवम (19) घायल हुए हैं। दोनों मोदड़ी, प्रतापनगर (उदयपुर) के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज एमबी हॉस्पिटल में चल रहा है।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया-शुरुआती जांच में कार की रफ्तार बेहद तेज होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तीनों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

मैं अपने भाई को बचा नहीं पाया

अर्जुन के बड़े भाई माखन सिंह ने बताया- 2013 में रॉन्ग साइड से आती कार ने मुझे टक्कर मारी थी। उस समय मेरा हाथ टूट गया था और मेरे भाई अर्जुन ने ही मुझे बचाया था।भाई ने मेरी पूरी देखभाल की थी। आज मैं अपने भाई को बचा नहीं पाया।

Previous Post

पाली में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कियाः पति बोला- बच्चों का क्या होगा, तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया था

Next Post

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे

Next Post
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page