• May 4, 2026

बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, अधिकारियों से कहा पात्र व्यक्तियों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

PALI SIROHI ONLINE

बीजापुर ग्राम में पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने अपने पैतृक गांव बीजापुर निवास पर में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बाली विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

विधायक राणावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाली क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में विभागीय अधिकारियों को निश्चित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। राणावत ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी वर्ग और समुदाय के लोगों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

You cannot copy content of this page