वरावल टोल कर्मियों द्वारा कार सवार से बदसलूकी मामले में एक गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र में वरावल टोल पर स्थानीय गाड़िया फ्री होने के बावजूद फ़ास्ट टेक से जबरन पैसे काटने ओर वाहन चालक सुरेश कुमावत नाना ओर पिन्टू अग्रवाल से बतमीजी के मामले को बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा ने गभीरता से लिया और थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा ओर थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा के निर्देशन में बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय टीम ने वरावल टोल पर लगे सीसी टीवी फुटेज देखे और एक आरोपी कपिल पाठक पुत्र राम मौहन ब्राह्मण निवासी नयोटा जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया ओर सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अन्य की पहचान करने में जुटी हुई है पुलीस।
टोल पर वारदातों का यह मामला कोई नया नही हर रोज वाहन चालकों से बदसलूकी की शिकायतें आती है, कुछ दिन पूर्व भी आमलिया टोल पर मारपीट तोड़फोड़ की घटना भी इसी तरह बद सलूकी के चलते हुई थी।
