• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में ट्रक से स्कूटी टकराई, एक युवक की मौतः दूसरा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
आबूरोड में ट्रक से स्कूटी टकराई, एक युवक की मौतः दूसरा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

आबुरोड,सिरोही-आबूरोड के निकट चंद्रावती में हाईवे पुलिया के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में राजकीय चिकित्सालय लाया गया था।

ट्रक से टकराई स्कूटी

पुलिस के अनुसार, यह घटना पिछली देर रात को हुई जब दो युवक आबूरोड से मावल की तरफ तिपहिया स्कूटी से जा रहे थे। हाईवे पर उनकी स्कूटी एक ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में एक रेफर

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेहोशी की हालत में होने के कारण घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान के प्रयास कर रही है।

Previous Post

पिछोला झील में तैरता मिला युवक का शवः पुलिस ने 4-5 दिन पुराना बताया; शिनाख्त कर रही

Next Post

स्वरूपगंज के समीप सडक हादसा, टेलर-बाइक टक्कर में दो की मौत

Next Post
स्वरूपगंज के समीप सडक हादसा, टेलर-बाइक टक्कर में दो की मौत

स्वरूपगंज के समीप सडक हादसा, टेलर-बाइक टक्कर में दो की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page