
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : विवादास्पद मामले सुलझने से राहत मिलेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। निजी काम से यात्रा हो सकती है।
वृष : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला व्यापारिक सौदेबाजी लाभदायी हो सकती है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। कारोबारी विस्तार की संभावना बन सकती है। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। विवाद से बचें।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : काम को वक्त पर पूरा करने का दबाव रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। राजकीय मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी महत्व के काम पहले करें, बाद में परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव व आलस्य रहेगा। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है। पारिवारिक जीवन में टकराव बढ़ सकता है।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : भाग्योदय की संभावना है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिल सकता है।
कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला वैभव का सामान खरीदने पर खर्च संभव है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धैर्य रखें।
तुला : शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी: दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा। तनाव की स्थिति में बड़े फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें।
वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। अटका धन मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी। कार्यक्षेत्र की समस्या सुलझाने में सफलता मिलेगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।
धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: जरूरी काम पहले निपटा लें, बाद में सुविधा नहीं मिलेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर टकराव बढ़ सकता है। उच्च अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी।
मकर : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल रुचि का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। जिद्दी रवैया खतरनाक हो सकता है। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। शांत रहें।
कुंभ : शुभ अंक १, शुभ रंग भूरा विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का साथ प्रगति में सहायक रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा पारिवारिक उत्सवों का आयोजन सुखद रहेगा।
मीन : शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के


