फालना में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए परिंडे
PALI SIROHI ONLINE
फालना में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन परः खुडाला फालना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए परिंडे
खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर भर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुडाला फालना के विभिन्न धार्मिक स्थलों, श्मशान घाट और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।
इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने और पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भरत चौधरी, साबिर छिपा, लोकेश गोस्वामी, विक्रमादित्य सिंह बारवा, ममता चौहान, प्रवीण चौधरी, मयंक चौहान, सलीम कुरैशी, लाजवंती मारू, इरफान खान, महिपाल सिंह, मुकेश चंदेल, दिलीप मीणा, हेमाराम चौधरी, सरवन सेंदर, शिवम राघव और सुरेश दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

