• May 2, 2026

ठेकेदार के घर से 11 लाख की चोरी: ताला तोड़ 7 किलो चांदी और 80 हजार कैश ले उड़े चोर, पत्नी सो रही थी

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के उमरोद गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बीती रात हुई इस वारदात में लाखों के जेवर चोरी हो गए।

चोर ठेकेदार पुनाराम गमेती के घर से 7 किलो चांदी और 80 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। पीड़ित पुनाराम ने कहा कि चोरों ने करीब 11 लाख रुपए की चोरी की है। पीड़ित मकानबनाने का ठेका लेता है।

उमरोद निवासी पुनाराम पुत्र डालूराम गमेती मंदिर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी घर में अकेली थी और घर के नीचे वाले हिस्से में सो रही थी। पीछे से अज्ञान चोरों ने ऊपर के कमरे का दरवाजा अलमारी में रखा कीमती सामान और पैसे चुरा ले गए।

सारा कीमती सामान समेटकर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के सदस्य ऊपर वाले कमरे में गए, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

गांव में मचा हड़कंप

चोरी की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण पुनाराम के घर पर जमा हो गए। पुनावली के उपसरपंच योगेश पालीवाल को भी घटना की सूचना दी गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर अब घरों के अंदर घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित पुनाराम गमेती ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका चोरी गया सामान बरामद कराया जाए। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

You cannot copy content of this page