एएनटीएफ की झालावाड़,श्रीगंगानगर, पाली मे धमाकेदारकार्रवाई,अलग-अलग कार्रवाइ में भारी मात्रा में डोडापोस्त, अफीमदुध व गांजा बरामद
PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
एएनटीएफ की कार्रवाइयों का चौका।
एएनटीएफ की झालावाड़, श्रीगंगानगर, पाली मे धमाकेदार कार्रवाई,चार अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में डोडा पोस्त, अफीम का दुध व गांजा बरामद
जब्त अवैध मादक पदार्थ की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 85 लाख रूपये,07 आरोपी दस्तयाब व 02 ट्रक जब्त ।
ए.एन.टी.एफ उप-महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन मे कारवाईयों का सिलसिला अनवरत जारी है। ए.एन.टी.एफ की अलग-अलग चौकियों द्वारा एक ही दिन में 04 कार्रवाई करते हुये प्रथम कार्रवाई में झालावाड़ जिले के सदर थाना क्षेत्र से 299.800 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद, 02 आरोपी दस्तयाब व एक ट्रक जब्त, द्वितीय कार्रवाई में झालावाड़ जिले के झालरापाटन थाना क्षेत्र से 222.775 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, 03 आरोपी दस्तयाब व एक ट्रक जब्त, तृतीय कार्रवाई में पाली जिले के सोजत रोड़ थाना क्षेत्र से 1.129 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध व अफीम में मिलाने का सहायक पाउडर 129 ग्राम देशी शक्कर, 222 ग्राम लेक्टोजन नामक पाउडर व 121 ग्राम जिपर पाउडर बरामद, व 01 आरोपी दस्तयाब, चतुर्थ कार्रवाई में श्रीगंगानगर जिले के श्रीगंगानगर सदर थाना क्षेत्र से 88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद (प्रशिक्षित डॉग की सहायता से), 01 आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता अर्जित की है।
प्रथम कार्रवाई :-
299.800 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, 02 आरोपी दस्तयाब व एक ट्रक जब्त
एएनटीएफ टीम झालावाड़ को आसूचना मिली कि एक ट्रक कोटा झालावाड़ होते हुए हरियाणा जा रहा है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ है।
टीम ने पुख्ता आसूचना होने से स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर बुलाया व इंदोर-उज्जैन हाईवे पर शमशान घाट, चांदयाखेड़ी गांव के पास नाकाबंदी शुरू की।
टीम ने देखा बताये हुलिये के अनुसार एक ट्रक उज्जैन की ओर से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे टीम व स्थानीय पुलिस ने ईशारा देकर रूकवाया।
ट्रक चालक ने ट्रक को रुकते ही भागने की कोशिश की जिसे टीम व स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर धर-दबोचा।
जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में केलों की आड़ में प्लास्टिक के कट्टो में रखा हुआ अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
एएनटीएफ की कार्रवाइयों का चौका।
एएनटीएफ की झालावाड़, श्रीगंगानगर, पाली मे धमाकेदार कार्रवाई।
चार अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में डोडा पोस्त, अफीम का दुध व गांजा बरामद
जब्त अवैध मादक पदार्थ की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 85 लाख रूपये।
07 आरोपी दस्तयाब व 02 ट्रक जब्त ।
ए.एन.टी.एफ उप-महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन मे कारवाईयों का सिलसिला अनवरत जारी है। ए.एन.टी.एफ की अलग-अलग चौकियों द्वारा एक ही दिन में 04 कार्रवाई करते हुये प्रथम कार्रवाई में झालावाड़ जिले के सदर थाना क्षेत्र से 299.800 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद, 02 आरोपी दस्तयाब व एक ट्रक जब्त, द्वितीय कार्रवाई में झालावाड़ जिले के झालरापाटन थाना क्षेत्र से 222.775 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, 03 आरोपी दस्तयाब व एक ट्रक जब्त, तृतीय कार्रवाई में पाली जिले के सोजत रोड़ थाना क्षेत्र से 1.129 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध व अफीम में मिलाने का सहायक पाउडर 129 ग्राम देशी शक्कर, 222 ग्राम लेक्टोजन नामक पाउडर व 121 ग्राम जिपर पाउडर बरामद, व 01 आरोपी दस्तयाब, चतुर्थ कार्रवाई में श्रीगंगानगर जिले के श्रीगंगानगर सदर थाना क्षेत्र से 88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद (प्रशिक्षित डॉग की सहायता से), 01 आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता अर्जित की है।
प्रथम कार्रवाई :-
299.800 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, 02 आरोपी दस्तयाब व एक ट्रक जब्त
एएनटीएफ टीम झालावाड़ को आसूचना मिली कि एक ट्रक कोटा झालावाड़ होते हुए हरियाणा जा रहा है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ है।
टीम ने पुख्ता आसूचना होने से स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर बुलाया व इंदोर-उज्जैन हाईवे पर शमशान घाट, चांदयाखेड़ी गांव के पास नाकाबंदी शुरू की।
टीम ने देखा बताये हुलिये के अनुसार एक ट्रक उज्जैन की ओर से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे टीम व स्थानीय पुलिस ने ईशारा देकर रूकवाया।
ट्रक चालक ने ट्रक को रुकते ही भागने की कोशिश की जिसे टीम व स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर धर-दबोचा।
जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में केलों की आड़ में प्लास्टिक के कट्टो में रखा हुआ अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी :-
- जसवन्त सिंह पुत्र रामलाल जाति सौधिया राजपुत उम्र 28 साल निवासी रामपुरिया थाना पिड़ावा जिला झालावाड़
- विष्णु पुत्र रोडूलाल जाति नाई उम्र 29 साल निवासी खैराना थाना सुसनेर जिला आगर मध्यप्रदेश
- जसवन्त सिंह पुत्र अर्जुन सिंह जाति सौधिया राजपुत उम्र 26 साल निवासी रामपुरिया थाना पिडावा जिला झालावाड
तृतीय कार्रवाई :-
1.129 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध व अफीम में मिलाने का सहायक पाउडर 129 ग्राम देशी शक्कर, 222 ग्राम लेक्टोजन नामक पाउडर व 121 ग्राम जिपर पाउडर बरामद व 01 आरोपी दस्तयाब
एएनटीएफ टीम पाली को आसूचना मिली कि पाचुण्डा कला, सियाट में एक व्यक्ति ने अपने बाड़े मे अवैध मादक पदार्थ छुपा रखा है।
टीम ने पुख्ता सूचना होने से स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर, साथ लेकर पाचुण्डा कला, सियाट पहुंची व आरोपी चेनाराम के बाड़े में छापेमारी की तो आरोपी चेनाराम हक्का बक्का रह गया।
पुलिस ने बाड़े की तलाशी ली तो अवैध मादक पदार्थ अफीम व अफीम में मिलाने के सहायक पाउडर व इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद हुआ।
आरोपी चेनाराम को अवैध मादक पदार्थ के साथ धर-दबोचा।
जब्त माल का विवरण :-
1.129 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध व अफीम में मिलाने का सहायक पाउडर 129 ग्राम देशी शक्कर, 222 ग्राम लेक्टोजन नामक पाउडर व 121 ग्राम जिपर पाउडर बरामद।
गिरफ्तार आरोपी :-
चेनाराम पुत्र घीसाराम जाति गुर्जर उम्र 55 साल निवासी पाचुंण्डा कला पुलिस थाना सोजत रोड़ जिला पाली।
चतुर्थ कार्रवाई :-
88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद (प्रशिक्षित डॉग की सहायता से), 01 आरोपी को दस्तयाब।
एएनटीएफ टीम श्रीगंगानगर को आसूचना मिली कि नेहरा नगर में हनुमानजी मंदिर के पास रोड़ पर एक व्यक्ति अपनी दुकान के पास खड़ा है जिसके पास अवैध मादक पदार्थ है।
एएनटीएफ टीम को पुख्ता आसूचना होने से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर हनुमानजी मंदिर पहुंची तो बताये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा व अपनी दुकान में छुप गया।
टीम व स्थानीय पुलिस ने दुकान पर पहुंच कर प्रशिक्षित डॉग की सहायता से दुकान की तलाशी ली तो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
आरोपी नाथू शाह को अवैध मादक पदार्थ के साथ धर-दबोचा।
जब्त माल का विवरण :-
88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद ।
गिरफ्तार आरोपी :-
नाथू शाह पुत्र भोला शाह जाति तेली उम्र 73 साल निवासी गोपालपुर पुलिस थाना चैरिया बरियारपुर जिला बैगुसराय बिहार हाल चक 6ई छोटी हनुमानजी के मंदिर के सामने नेहरा नगर श्रीगंगानगर।
कार्रवाई टीम का विवरण :-
प्रथम कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी झालावाड़ व पुलिस थाना सदर जिला झालावाड़ की विशेष भुमिका रही है।
द्वितीय कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी झालावाड़ व पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ की विशेष भुमिका रही है।
तृतीय कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी पाली व पुलिस थाना सोजत रोड़ जिला पाली की विशेष भुमिका रही है।
चतुर्थ कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी श्रीगंगानगर व पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर जिला श्रीगंगानगर की विशेष भुमिका रही है
शाबाशी :-
अभिजीत सिंह उप-महानिरीक्षक पुलिस, एएनटीएफ राजस्थान, जयपुर ने बताया कि उक्त कार्रवाई में शामिल समस्त टीमों को विशेष कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।
अपीलः-
उप महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह द्वारा बताया कि किसी भी आमजन को किसी भी अपराधी या अन्य सूचना जो कि अपराधी से संबंधित है, उसे एएनटीफ नियंत्रण कक्ष नम्बर 0141-2502877 एवं वाट्सएप नंबर 9001999070 पर सूचना दी जा सकती है। उक्त सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्णरूप से ख्याल रखा जाएगा।