बीजापुर के कुंडाल में हर गंगा हिंगलाज माताजी का मेला आयोजित, अरावली की सुरम्य वादियों में स्तिथ है यह मंदिर
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर अरावली की सुरम्य वादियों में आयोजित हरगंगा हिंगलाज माता मेला हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित हुआ। मेले मे श्रृद्धालुओं ने हर गगा कुंड में डुबकी लगाकर गंगा माता की पूजा भी की
वही इसी मेले में हिंगलाज माताजी के भक्तों ने किये गुफा मंदिर के दर्शन
सरपंच प्रसासक प्रतिनिधि पिंटु गरासिया ने बताया कि आस्था का केन्द्र हर हर गंगे का मेला वैशाख शुक्ल चतुर्दशी रात्रि से आरंभ होकर पुर्णिमा संध्या आरती तक मेला आयोजित होता है इस दौरान पंच तीर्थ स्थलो का सामुहिक मेला भी कहलाता है जिसमें नगर स्थित भेरूजी, थुम्बा पहाड़ स्थित हिंगलाज माता मंदिर, हर हर गंगे माता मंदिर, नगरेश्वर महादेव मंदिर और वन देवी रूपण माता मंदिर सामिल है।
मेले में आदीवासी समुदाय के गरासिया जनजाति के लोग सामुहिक नृत्य गैर नृत्य का आयोजित हुआ जिसमें आदीवासी समुदाय की युवतीया और युवक आनंदित नृत्य करते नजर आए गौर नृत्य आदवासी समुदाय की सामाजिक परम्परा है
इस मेले में देवासी समाज के लोगॉ ने गोड़वाड़ का हरिद्वार कहलाये जाने वाले हर हर गंगे माता मंदिर के आगे अस्ति विसर्जन भी की और श्रृदा से गंगा कुण्ड मे डुबकी लगाई और अपने पुर्वजों के मोक्ष की कामना की गई।
गुफा मंदिर हिंगलाज माता मंदिर की श्रृद्धालुओं ने पुजा अर्चना की और रात्रि में भजन कीर्तन किया गया सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया गया अरावली पर्वतमाला की तलहटी में रूपन माता मंदिर पर मेला कमेटी द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई
ग्राम पंचायत कुण्डाल के प्रशासक प्रतिनिधि पिण्टु गरासिया कुण्डाल हरगंगा हिंगलाज माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत बीजापुर हरगंगा पुजारी बाबुलाल गर्ग समाज सेवी चोथमल घांची पुलिस प्रशासन मौजुद रहे।

