• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-दो बाइक की भिड़ंत चार घायल, दो गंभीर हालत में सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के सरगा माता मंदिर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, दोनों गंभीर घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें सिरोही रेफर करने का निर्णय लिया गया।

108 एंबुलेंस की दो अलग-अलग गाड़ियों ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देते हुए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। जानकारी के अनुसार एक युवक के पैर में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरे के चेहरे पर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। इनमें से एक की हालत अभी भी अत्यधिक चिंताजनक बनी हुई है।

Previous Post

दौलपुरा बढेर में बिराजी आई माता-दीवान माधवसिंह का भव्य बंघावणा-आकर्षक रोशनी से सजा दौलपुरा गांव

Next Post

रानी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Next Post
रानी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रानी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page