अज्जू हत्याकांडः हत्या का मुख्य आरोपी आबुरोड सफाईकर्मी निलंबित
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड | माउंट आबू में 13 मार्च को हुए अजय उर्फ अज्जू हत्याकांड के मुख्य आरोपी को निलंबित कर दिया। आरोपी विक्रम उर्फ चचू आबूरोड नगर पालिका में सफाई कर्मचारी था। ईओ अनिल कुमार झिंगोनिया ने बताया कि विक्रम चौहान उर्फ चचू पुत्र मुन्नालाल नगर पालिका में सफाईकर्मी है।
वह इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसे 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। राजस्थान सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 13(2) के तहत मिली शक्तियों से उसे 15 अप्रैल से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय नगर पालिका आबूरोड तय किया गया। आरोपी अभी हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

