• May 1, 2026

नाना नदी के कुएं में मिले शव की 48 घंटे बाद हुई शिनाख्त,पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू

PALI SIROHI ONLINE

नाना नदी के कुएं में मिले शव की 48 घंटे बाद पहचान, पहुंचे परिजन, बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में स्थित नाना नदी के एक कुएं में मिले सड़े-गले शव की 48 घंटे बाद पहचान हो गई है। पुलिस द्वारा की ग ई जांच के बाद मृतक के परिजन मध्य प्रदेश से नाना पहुंच गए हैं।

नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले नाना नदी के एक परित्यक्त कुएं में शव मिलने की सूचना मिली थी। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान शव के कपड़ों की तलाशी ली गई, जिसमें उसकी कैपरी की जेब से एक कागज मिला। उस कागज पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। पुलिस ने उन नंबरों पर संपर्क किया, जिसके बाद मृतक के परिजनों से बात हो सकी।

परिजनों ने बताया कि मृतक करीब 20 दिन पहले मध्य प्रदेश से घर से निकला था और तब से उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

पुलिस ने मृतक की पहचान अजय पुत्र जगनमोहन, निवासी मध्य प्रदेश के रूप में की है। सूचना मिलने के बाद परिजन नाना पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page