PALI SIROHI ONLINE
दिनेश राव
*गोल में भामाशाह की सराहनीय पहल, पशुओं के लिए की पेयजल व्यवस्था*
गोल। भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए गोल गांव में एक भामाशाह द्वारा पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है।
गांव के विभिन्न स्थानों पर पानी के टांके और पात्र रखे गए हैं, जिनमें नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है ताकि आवारा पशुओं को गर्मी में पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
ग्रामीण कमलेश ओझा ने बताया कि हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पशुओं की प्यास बुझाने के लिए यह व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की कमी के कारण पशुओं को काफी परेशानी होती है, ऐसे में यह पहल पशु सेवा और मानवता का अच्छा उदाहरण है।
ग्रामीणों ने भामाशाह की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आवारा पशुओं को बड़ी राहत मिलेगी और गांव में सेवा भाव की अच्छी मिसाल कायम हो रही है।

