• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मादडी चौराया स्थित श्रीअडतालिस पारा मारु कुम्हार समाज सेवा संस्थान का स्नेह मिलन समारोह 3 और 4 मई को तैयारी शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0
मादडी चौराया स्थित श्रीअडतालिस पारा मारु कुम्हार समाज सेवा संस्थान का स्नेह मिलन समारोह 3 और 4 मई को तैयारी शुरू

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मादडी चौराया स्थित श्रीअडतालिस पारा मारु कुम्हार समाज सेवा संस्थान का स्नेह मिलन समारोह 3 और 4 मई को तैयारी शुरू

तखतगढ 30 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ से गुजर रहे सांडेराव पचपदरा राष्ट्रीय राजमार्ग 325 स्थित आहोर तहसील के अंतर्गत मादडी चौराया पर श्रीअडतालिस पारा मारु कुम्हार समाज सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आगामी तीन से चार मई तक श्रीयादेवी माता के दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह श्री श्री 1008 श्री सुखदेवभारतीजी महाराज मादा भाखरी थांवला मठ,श्री श्री 1008 श्री लालभारतीजी महाराज श्री शिलेश्वर महादेवजी मठ, माण्डवला एव श्री श्री 1008 श्री रतनभारतीजी महाराज श्री हनुमानजी मठ, बेसु सहित अन्य संत महापुरुषों के पावन सानिध्य मे आयोजित होने जा रहा है। सस्नेह मिलन समारोह को लेकर संस्थान के पदाधिकारी द्वारा अलग-अलग कमेटीया गठित कर गांव गांव पत्रिका आमंत्रण से लेकर विभिन्न व्यवस्था बनाने को लेकर जिम्मेदारियां सौंप गई है। साथ ही समारोह स्थल पर टेंट व्यवस्था एवं लाइट डेकोरेशन कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को आमंत्रण देने तखतगढ़ पहुंचे संस्थान के पदाधिकारीयो ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मादडी चौराया पर श्रीअडतालिस पारा मारु कुम्हार समाज सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान एवं संत महापुरुषों के पावन सानिध्य में आगामी 3 से 4 मई तक श्रीयादेवी माता के दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह के प्रथम दिन 3 मर्ई को शाम को भोजन प्रसादी के बाद विशाल भजन संध्या के मंच पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार नरसिंह राजपुरोहित एंड पार्टी अजीत एवं कई नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी प्रकार दूसरे दिन 4 मई की सुबह 9:00 बजे अतिथियों का सम्मान एवं 9:30 बजे भामाशाहों का सम्मान के बाद महाप्रसाद का आयोजन होगा

यह होगे अतिथिगण

स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे। जबकी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कालुराम कुम्हार उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर, अमृतलाल प्रजापत उपप्रधान, आहोर, इन्द्र कुमार कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग उम्मेदपुर, छगनसिंह राजपुरोहित विधायक आहोर, सुजाराम प्रजापत निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका आहोर, जयन्तिलाल कुमावत सरपंच जोडा बिठुडा,
मांगीलाल प्रजापत जिला परिषद् सदस्य जालोर, नारायणलाल कुमावत जिला महामंत्री भाजपा, पाली, केसाराम कुमावत सरपंच, बालराई,श्रीमती प्रेम कंवर सरपंच, ग्राम पंचायत दयालपुरा, मोहनलाल मेवाड़ा पूर्व सरपंच चांदराई, हिम्मताराम प्रजापत अध्यक्षः कुमावत शिक्षा समिति आहोर बाँक,
प्रतापचंद सुन्दवेशा समाजसेवी होगे।

Previous Post

बागोल निवासी भगवत सिंह सोलंकी आज हुए सेवानिवृत्त

Next Post

भन्दर चामुंडेरी के बीच दो बाइकों की टक्कर,तीन घायल,दो की हालत गंभीर

Next Post

भन्दर चामुंडेरी के बीच दो बाइकों की टक्कर,तीन घायल,दो की हालत गंभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page