• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- महिला का पर्स गायब, 15 लाख के गहने थेः दामाद बोला-रोडवेज बस में चढ़ते समय चोरी हुआ; पुलिस जांच में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0
पाली- महिला का पर्स गायब, 15 लाख के गहने थेः दामाद बोला-रोडवेज बस में चढ़ते समय चोरी हुआ; पुलिस जांच में जुटी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-रोडवेज बस से पाली से अजमेर जा रही बुजुर्ग महिला का पर्स गायब हो गया। पर्स में 15 लाख के गहने थे। महिला के दामाद ने पाली के कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा-बस में चढ़ते वक्त किसी ने पर्स चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाल रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया- पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना इलाके के सरदार पटेल नगर में रहने वाले सुधीर भंवर पुत्र शिवराज ने चोरी की रिपोर्ट दी। इसमें सुधीर ने बताया- 27 अप्रैल (सोमवार) को मैं अपनी सास विष्णु प्रिया सुबह 6 बजे कार से पाली रोडवेज बस स्टैंड छोड़कर आया।

सास के पास एक पर्स था। इसमें 10 तोला सोने के गहने थे। इनमें 3 तोले का मंगलसूत्र, 2 तोले की चेन, 5 तोला के दो कड़े और 30 हजार रुपए कैश थे। सुबह 6.30 बजे के करीब सास अजमेर जाने के लिए नहर पुलिया से रोडवेज बस में बैठी थीं।

कंडक्टर ने टिकट मांगा तब पता चला

रिपोर्ट में सुधीर भंवर ने बताया- बस में बैठने के कुछ देर बार सास से बस कंडक्टर ने टिकट के लिए रुपए मांगे। उन्होंने पर्स ढूंढा लेकिन मिला नहीं। संभव है कि बस में चढ़ते समय भीड़-भाड़ में किसी ने पर्स चुरा लिया।

Previous Post

वरकाणा में सैनिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, देशभक्ति और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

Next Post

विद्यावाड़ी की छात्रा जयश्री ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति अवॉर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण

Next Post
विद्यावाड़ी की छात्रा जयश्री ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति अवॉर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण

विद्यावाड़ी की छात्रा जयश्री ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति अवॉर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page