• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वरकाणा में सैनिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, देशभक्ति और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0
वरकाणा में सैनिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, देशभक्ति और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

PALI SIROHI ONLINE

वरकाणा में सैनिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, देशभक्ति और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

नगराज वैष्णव
वरकाणा। श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद के सहयोग से सैनिक प्रशिक्षण शिविर (Army/Air Force/Navy Camp) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना विकसित करना है।
आयोजकों के अनुसार, शिविर के उद्घाटन समारोह में देश के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो अपने अनुभवों से विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल स्तर के अधिकारी सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भाग लेंगे।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सेना, वायुसेना और नौसेना से संबंधित प्राथमिक प्रशिक्षण, शारीरिक अभ्यास, नेतृत्व क्षमता और देश सेवा के मूल्यों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम विवरण:
तारीख: 2 मई से 5 मई 2026
समय: प्रातः 8 बजे
स्थान: श्री अरिहंत गोल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी, श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय परिसर, वरकाणा
विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार के अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार के नेतृत्व में किया जाएगा।

Previous Post

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नगरपालिका में हुआ प्रशिक्षण आयोजन

Next Post

पाली- महिला का पर्स गायब, 15 लाख के गहने थेः दामाद बोला-रोडवेज बस में चढ़ते समय चोरी हुआ; पुलिस जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page