• April 30, 2026

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास से जुड़े विविध मुद्दों पर की चर्चा

PALI SIROHI ONLINE

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बाली विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

विधायक राणावत ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण सहित जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात को बाली विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आगामी समय में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

You cannot copy content of this page