• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर में एलिवेटेड हाईवे पर बैरिकेटिंग की चद्दर गिरी: बाल-बाल बचा बोलेरो सवार, स्थानीय बोले-सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
सांचौर में एलिवेटेड हाईवे पर बैरिकेटिंग की चद्दर गिरी: बाल-बाल बचा बोलेरो सवार, स्थानीय बोले-सुरक्षा के इंतजाम नहीं

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर शहर में बनाए जा रहे एलिवेटेड हाईवे निर्माण कार्य के दौरान शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। निर्माण स्थल पर लगाई गई बैरिकेटिंग की लोहे की चद्दर अचानक सड़क से गुजर रही एक बोलेरो गाड़ी पर जा गिरी। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।

बोलेरो पर गिरी चद्दर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे लगाई गई बैरिकेटिंग अचानक गिर गई। उसी समय वहां से गुजर रही बोलेरो पर लोहे की चद्दर आ गिरी और एक लोहे का एंगल गाड़ी के अंदर तक घुस गया। गनीमत रही कि वाहन में बैठे लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि एलिवेटेड हाईवे निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। निर्माण कंपनी द्वारा कई स्थानों पर बैरिकेटिंग और सामग्री को सही तरीके से नहीं लगाया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बना रहता है।

हादसे का सता रहा डर

नागरिकों ने बताया कि शहर में दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि इसी तरह लापरवाही बरती जाती रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बाइक सवारों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यदि यह लोहे की चद्दर किसी बाइक सवार पर गिरती तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी निर्माण कार्य के दौरान कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले कंपनी की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। उस समय कंपनी ने मृतक के परिवार को करीब ढाई लाख रुपये देकर मामले का समझौता कर लिया था।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एलिवेटेड हाईवे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करवाया जाए और लापरवाही बरतने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में, विद्या इंफ्रा के लाइजनिंग अधिकारी विक्रम गोदारा ने कहा, “सुरक्षा के लिए लगाए गए चद्दर जानबूझकर नहीं गिराए गए हैं। वे अचानक गिर गए। इसमें हम क्या कर सकते हैं? अब इन चद्दरों को हटवाया जा रहा है।”

Previous Post

सिरोही उपलाबास में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Next Post

जाडन में अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का समापन, अधिवक्ता हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

Next Post
जाडन में अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का समापन, अधिवक्ता हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

जाडन में अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का समापन, अधिवक्ता हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page