पाली में मौसम बदला, शहर और सिरियारी में गिरे ओले: तेज हवा से होर्डिंग फटे, शादी समारोह में लोग हुए परेशान
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुधवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। पाली और सिरियारी में ओले गिरे, वहीं जिले में कई जगह बरसात हुई। पाली शहर में भी शाम के समय अचानक तेज हवा चली। शहर के नगर पुलिया पर लगा होर्डिंग फट गया। कई जगह हल्की बरसात हुई, वहीं कई हिस्सों में अंधड़ के कारण पेड़ गिर गए।
अंधड़ के कारण शादी समारोह में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में कई बार लाइट भी गुल हुई। जिले के मारवाड़, सोजत, बाली सहित जिले भर में मौसम बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
इससे पहले सुबह से ही शहर में गर्मी का असर तेज रहा। शाम को मौसम बदला तो लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। पाली में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।

