• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रेलर की टक्कर से सरकारी टीचर और पत्नी की मौत: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक से उछलकर गिरे; रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे दोनों

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0
ट्रेलर की टक्कर से सरकारी टीचर और पत्नी की मौत: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक से उछलकर गिरे; रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे दोनों

PALI SIROHI ONLINE

सीकर-तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में सरकारी टीचर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा सीकर-उदयपुरवाटी रोड पर आज दोपहर करीब एक बजे का है।

टीचर बाइक से अपने ससुराल पक्ष में किसी रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे। दोनों की चार साल पहले ही शादी हुई थी।

झुंझुनूं जिले की गोठड़ा थाना पुलिस ने शवों को सीकर के श्रीकल्याण जिला हॉस्पिटल की मॉच्युरी ले जाया गया। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

सामने से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर

गोठड़ा थाने के ASI करणी सिंह मांजू ने बताया कि हादसे में सीकर के रेटा गांव के रहने अशोक गुर्जर (32) और उनकी पत्नी पूजा (25) की मौत हो गई। अशोक गुर्जर जीणमाता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर थे।

टीचर के रिश्तेदार राजू गुर्जर ने बताया कि वो दोनों आज बाइक पर रेटा से चेचियों की ढाणी, टोडपुरा के लिए निकले थे। रास्ते में जीणमाता स्थित अशोक के स्कूल गए, जहां पर अशोक ने CL ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी टोडपुरा के लिए रवाना हुए थे।

गोल्याना के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पति-पत्नी बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर और शरीर में अन्य जगहों पर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चार साल पहले हुई थी शादी

मौके से गुजर रहे लोगों ने गोठड़ा थाना (झुंझुनूं) में सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर आकर शवों को सीकर के एसके जिला हॉस्पिटल लेकर गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

टीचर के रिश्तेदार राजू गुर्जर ने बताया कि दोनों की चार साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे की खबर से रेटा गांव और पूजा के पीहर चेचियों की ढाणी (टोडपुरा) में कोहराम मच गया।

Previous Post

खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत,कैबिनेट मंत्री कुमावत की अनुशंषा पर चार करोड़ रुपए मंजूर

Next Post

चामुंडेरी व घाणेराव मे गौरव पथ सड़क विधायक राणावत के प्रयासों से हुई स्वीकृत,चामुंडेरी सरपंच  सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

Next Post

चामुंडेरी व घाणेराव मे गौरव पथ सड़क विधायक राणावत के प्रयासों से हुई स्वीकृत,चामुंडेरी सरपंच  सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page