• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बांगड़ हॉस्पिटल में एक्स-रे के लिए  मरीज को करवाया एक घंटे इंतजार: मौके पर पहुंचे SDM विमलेंद्र सिंह राणावतं, फिर हुई एक्स-रे जांच

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार को घायलों के एक्स-रे नहीं हो पाए। कई घंटों के इंतजार के बाद भी स्टाफ सही जवाब नहीं दे सका तो घायलों के परिजनों मरीज को लेकर जाने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम विमलेन्द्रसिंह राणावत के निर्देश पर हॉस्पिटल में घायलों का एक्स-रे किया जा सका।दरअसल, पूरा घटनाक्रम बुधवार का है। अलग- अलग हादसों में घायल हुए दो पेशेंट इमरजेंसी के ट्रोमा वार्ड लाए गए थे। लेकिन स्टाफ के कारण दोनों घायलों को एक घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ा।

मरीजा को निजी हॉस्पिटल ले जाने लगे परिजन

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के नया गांव निवासी भंडाराम मीणा ने बताया कि उनके भाई रमेश पुत्र रताराम मीणा धामली गांव में निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहा था। इस दौरान करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इससे उसकी कमर में गहरी चोट आई।

इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में लाए, यहां डॉक्टर ने एक्स-रे लिखा। एक्स-रे करवाने गए, लेकिन एक घंटे से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी एक्स-रे नहीं हुआ। इस दौरान मरीज दर्द से तड़पता रहा। परेशान मरीज के परिजन उसे लेकर निजी हॉस्पिटल ले जाने लगे। इसी बीच एसडीएम विमलेन्द्रसिंह राणावत ट्रोमा वार्ड में घायल आरआई से मिलने पहुंचे तो उनके सामने घायल के भाई भंडाराम ने सारी बात बताई। एसडीएम के निर्देश के बाद हॉस्पिटल प्रबंधक एक्शन में आया और घायल मरीज का एक्स-रे किया गया।

मरीज बोला- एक घंटे से स्ट्रेचर पर हूं, एक्स-रे नहीं हुआ

पाली शहर के चिमनपुरा निवासी गणपत (38) पुत्र दौलाराम भील ने बताया कि वह बुधवार को वह सिंधियों की ढाणी में मजदूरी पर गया था। काम करने के दौरान वह करीब 9 फीट की ऊंचाई से अडान से नीचे गिर गया। इलाज के लिए परिजन उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाए। एक घंटे से ज्यादा समय तरक स्ट्रेचर पर लेटा रहा, लेकिन एक्स-रे के लिए नंबर नहीं आया।

अधीक्षक बोले- लाइट जाने के कारण नहीं हो पाए थे

मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ आरके विश्नोई ने बताया कि लाइट तीन-चार बार गुल हो गई। इससे एक्स-रे करने में देरी हुई। मामले की पूरी जांच करवा रहे हैं।

Previous Post

पाली-मुख्यमंत्री यात्रा कार्यक्रम के दौरान रोहट क्षेत्र की 10 किमी परिधी में ड्रोन रहेंगे प्रतिबंध

Next Post

पाली-कुत्ते से टकराने से बाइक सवार घायलः सिर में चोट आई, हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती

Next Post

पाली-कुत्ते से टकराने से बाइक सवार घायलः सिर में चोट आई, हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page