• April 29, 2026

भाटूंद दो दिवसीय पाटोत्सव एवं यज्ञोपवित संस्कार,151 बटुकों ने ने वैदिक मंत्रोसंघ ली जनेऊ महाआरती से हुआ कार्यक्रम शुरू

PALI SIROHI ONLINE

भाटूंद मे लक्ष्मीनारायण भगवान का दो दिवसीय पाटोत्सव एवं यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम में रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें गांव के स्थानीय भजन कलाकर संजीव जानी दुर्गेश त्रिवेदी निखिल जानी गणपत गिरी द्वारा एक से एक भजनों की प्रस्तुति दी गई

भामाशाहों द्वारा भोजन की व्यवस्था भी की गई एवं आज दूसरे दिन सुबह महाआरती से शुरू हुआ वैदिक मंत्रों से विष्णु यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई वही यज्ञोपवीत संस्कार में गांव के ब्राह्मण कुल के 151 बटुकों ने जनेऊ धारण की

संत संध्या एवं पंडितों ने वैदिक मंत्रों से सभी बटुकों को जनेऊ धारण करवाई गई बटुकों के ननिहाल से कपड़े पहनाने की रस्म निभाते हुए उन वैदिककाल की यादें ताजा हो गई समिति सदस्य संजीव जानी एवं मुकेश जानी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने लक्ष्मीनारायण भगवान के दर्शन का लाभ लिया धार्मिक कार्यक्रम में मेले के जैसा माहौल नजर आ रहा हे । महाप्रसादी का भी आयोजन होगा

You cannot copy content of this page