• April 29, 2026

रानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस चौकी लगाने की मांग

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस चौकी लगाने की मांग

रानी रेलवे स्टेशन पर बढ़ती अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में आए दिन यात्रियों के साथ झगड़े-फसाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़, टाइम पास करने वाले लोगों का जमावड़ा और यात्रियों के लिए निर्धारित स्थान पर स्थानीय लोगों का कब्जा जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

यात्रियों का कहना है कि कई बार प्लेटफॉर्म पर पंखों के नीचे स्थानीय लोग सोते नजर आते हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। इससे विशेष रूप से महिला, बुजुर्ग और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो रहे हैं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बनता जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्टेशन पर रेलवे पुलिस चौकी स्थापित की जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और यात्रियों को राहत मिल सके।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

You cannot copy content of this page