• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-32 लाख के गहने चोरी, भतीजी पर शकः 25 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, परेशान बुजुर्ग पहुंचा एसपी ऑफिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 65 साल के बुजुर्ग की अलमारी में रखे करीब 32 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। पीड़ित वृद्ध ने बगड़ी नगर थाने में अपनी भतीजी और उसके पति पर गहने चोरी करने का शक जताते हुए बगड़ी नगर थाने में रिपोर्ट दी थी। पीड़ित का आरोप है कि 25 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। आरोपियों को पकड़ने की गुहार लेकर पीड़ित मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंच गया।

पत्नी का देहांत हुआ, मां-भाई संग रहता था

बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के देवली का केरिया निवासी ढगलाराम (65) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि पत्नी के देहांत के बाद से ही वह अपनी मां और भाई के साथ रहता है। उसके बच्चे भी नहीं हैं। करीब 6 महीने से भतीजी मोनिका भी अपने पति घेवरराम निवासी बेरा भादरवा पाचुण्डा के साथ इसी घर में रह रही थी।

इसलिए गहराया भतीजी-दामाद पर शक

रिपोर्ट में ढगलाराम ने बताया कि एक दिन अलमारी में रखे करीब 32 लाख रुपए के गहने संभालने के लिए उसने 20 मार्च 2026 को अलमारी खोली। लेकिन अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने नदारद मिले। पीड़ित ने बताया कि अलमारी की चाबी घर के जिस कमरे में रखी थी उसी कमरे में भतीजी और उसका पति घेवरराम सोते थे। पीड़ित ने अपनीभतीजी और उसके पति पर गहने चोरी करने का शक जताते हुए नामजद रिपोर्ट बगड़ी नगर थाने में 3 अप्रेल 2026 को दर्ज करवाई थी।

पुलिस खाली हाथ, वृद्ध पहुंचा एसपी ऑफिस

घटना के करीब 25 दिन बाद भी जब बगड़ी नगर थाना पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई तो परेशान होकर वृद्ध कार्रवाई की मांग लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंच गया।

वहीं मामले में बगड़ी नगर थाना SHO प्रहलादसिंह का कहना है कि मामले की जांच ASI बुधाराम कर रहे हैं। वे किसी दूसरे मामले में बाहर चले गए थे। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लेंगे।

Previous Post

भीनमाल-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई: दो बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

जालोर-डांस कर रही महिला की मौत, देखे VIDEO: मां-बाप के साथ ननिहाल में आई थी, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

Next Post

जालोर-डांस कर रही महिला की मौत, देखे VIDEO: मां-बाप के साथ ननिहाल में आई थी, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page