• April 28, 2026

कालन्द्री-तांत्रिक द्वारा पति-पत्नि को सोने की अंगूठी अभिमंत्रित करने का झांसा देकर ठगी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियो की धर पकड अभियान के तहत  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में प्रकरण संख्या 32 दिनांक 07.03.2026 धारा 318 (4) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र गमनाराम जाति चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी ओडा पुलिस थाना कैलाशनगर जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः प्रार्थी इदंरमल चौहान ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट की कि दिनांक 06.06.2025 को मैं व मेरी पत्नि आशा बाई मेरी एक्टीवा पर घर से मोहब्बतनगर में हमारे समाज का मेला होने से मोहब्बतनगर जा रहे थे। करोडिया हनुमानजी कालन्द्री के पास बाबा ने हमारी मोटरसाईकिल रूकवाकर हमको अपने पास बुलाया तब उस बाबा ने मेरे गले में पहनी सोने की रूद्राक्ष माला को देखा ओर कहा मैं आपको उक्त माला अभिमंत्रित कर शुद्ध करके दूंगा। जिससे आपका भाग्योदय होगा। तक मैने मेरी माला बाबा को विश्वास कर दे दी। बाबा ने कुछ मंत्र पढे और फिर मेरे हाथ में पहनी सोने की अंगुठी भी इसी उद्देश्य से ले ली व पास में खडी मेरी पत्नि श्रीमती आशा बाई की भी अंगुठी लेकर अभिमंत्रित करने का नाटक करने लगा। फिर बाबा ने मेरी माला तथा दोनो अंगुठीयों को अपने पास रखकर हमें आंखे बन्द करने का कहा और अचानक गाडी को भगाकर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 32 दिनांक 07.03.2026 धारा 318(4) बीएनएस में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान श्री घेवरचन्द सउनि द्वारा शुरू की गई।

दौराने अनुसंधान घटनास्थल का निरीक्षण, मुस्तगीस, गवाहनों के बयान व विडियो पैन ड्राईव का विश्लेषण से वांछित अभियुक्त राजेशनाथ उर्फ राजलो पुत्र बाबुनाथ जाति मदारी उम्र 34 वर्ष निवासी तैयाद पुराडुगरा तालुका कपडवंज जिला खेडा गुजरात जो केन्द्रीय कारागृह लाजपोर मध्यस्त जेल सुरत गुजरात में अन्य प्रकरण में जमा होने की जानकारी प्राप्त कर वांछित अभियुक्त राजेशनाथ उर्फ राजलो को बापर्दा कर आरोपी से प्रकरण में गया शत प्रतिशत माल मसरूका बरामद किया गया प्रकरण हाजा मे वांछित अभियुक्त अशोक कुमार को सुरत से दस्तयाब कर बाद पुछताछ के अपराध में संलिप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः अशोक कुमार पुत्र गमनाराम जाति चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी ओडा पुलिस थाना कैलाशनगर जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री
2. शैतानसिंह कानि 851 पुलिस थाना कालन्द्री।
3. नेहपालसिंह कानि न 16 पुलिस थाना कालन्द्री

You cannot copy content of this page