• March 15, 2026

बिजापुर ग्राम में एक शाम पुरब जी के नाम भजन संध्या सोमवार को होगी

PALI SIROHI ONLINE

हनुमान सिंह राव

बीजापुर ग्राम एक शाम पुरब जी के नाम भजन संध्या सोमवार 16 मार्च 2026 को आयोजित की जायेगी। विशाल भजन संध्या को लेकर सभी तैयारिया पूरी कर ली गई।

भीमसिह चौहान ने बताया की बिजापुर सैणा रोड़ पर इन्दर सिंह के कृषि  कुए पर स्थित पुरब जी बावसी मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस पर जागरण और प्रसादी का आयोजन किया गया है। चैत्र कृष्ण बारस के दिन पुरबजी गणपत सिंहजी की पुजा अर्चना कर विशाल भजन सभा का आयोजन किया जाएगा और प्रसादी वितरण की जायेगी

रात्रि में आयोजित होने वाली विशाल भजन संध्या में भजन कलाकार रतन गर्ग अपनी सुर मधुर आवाज में विभिन्न भजनो की प्रस्तुति देगे वही विभिन्न नृत्य कलाकार भी अपनी नृत्य कलाओ का प्रर्दशन करेंगे।

About The Author

You cannot copy content of this page