• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-नादिया ग्राम में कुएं में गिरा नाबालिगः देर रात शव निकाला गया, पोस्टमार्टम की तैयारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-नादिया ग्राम में कुएं में गिरा नाबालिगः देर रात शव निकाला गया, पोस्टमार्टम की तैयारी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा तहसील के नादिया गांव में एक नाबालिग कुएं में गिर गया। शनिवार शाम हुई इस घटना के बाद देर रात करीब 1 बजे नाबालिग का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, नादिया गांव में बच्चे खेल रहे थे, तभी विशाल (13) पुत्र फूटरमल नट अचानक कुएं में जा गिरा। घटना की सूचना शनिवार शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा थाना अधिकारी महेंद्र सीरवी ने हेड कांस्टेबल छगनलाल को टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने जिला मुख्यालय पर नागरिक सुरक्षा टीम को सूचित कर गोताखोरों को बुलाया।

गोताखोर गोपाल कनौजिया, राणाराम देवासी, सुरेश मीणा और इमरान ने रस्सियों के सहारे कुएं में उतरकर शव की तलाश शुरू की। रात करीब 12:30 बजे शव नजर आया, जिसे कुएं से बाहर निकालने में रात के 1 बज गए।

पुलिस ने शव को रात में ही अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार को परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की सभी तैयारियां कर ली हैं।

Previous Post

जीवन प्रकाश योजना की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने गुरु सत्यज्वाला का किया सम्मान

Next Post

बिजापुर ग्राम में एक शाम पुरब जी के नाम भजन संध्या सोमवार को होगी

Next Post
बिजापुर ग्राम में एक शाम पुरब जी के नाम भजन संध्या सोमवार को होगी

बिजापुर ग्राम में एक शाम पुरब जी के नाम भजन संध्या सोमवार को होगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page