शिवगंज के रोवाडा गांव में आग लगने से फसल जली
PALI SIROHI ONLINE
दिनेश राव
सिरोही जिले के शिवगंज उपखंड क्षेत्र के रोवाडा गांव में सोमवार को आग लगने से एक किसान की मेहनत पल भर में खाक हो गई। जलीया नाड़ा के समीप स्थित किसान लसाराम देवासी के खेत में भीषण आग लग गई, जिसने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
आग ने लगभग 4 बीघा में खड़ी अरंडी की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि आग खेत की बाड़ (मेड़) से शुरू हुई और हवा के साथ पूरी फसल में फैल गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
भाजपा नेता चंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और नुकसान की पुष्टि की।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

