• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-गौ सम्मान दिवस पर बाली में उमड़ा जनसैलाब, 20 हजार हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
बाली-गौ सम्मान दिवस पर बाली में उमड़ा जनसैलाब, 20 हजार हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा

PALI SIROHI ONLINE

बाली-गौ सम्मान दिवस पर बाली में उमड़ा जनसैलाब, 20 हजार हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा

बाली। उपखंड मुख्यालय बाली में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर भव्य जनसभा आयोजित हुई। सुबह 10 बजे उपखंड कार्यालय के बाहर स्थित गौ माता मंदिर व तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों,संत-महात्माओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस दौरान गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने व ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मान्यता देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में करीब 20 हजार लोगों के हस्ताक्षर शामिल बताए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि यह ज्ञापन राजस्थान सरकार, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सौपा गया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर संत श्री संतोष दास उर्फ छोटूराम महाराज (दातीवाड़ा) ने संबोधन में कहा कि गौवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज गौ माता सड़कों पर असहाय घूमने को मजबूर है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। “जब तक गौ माता को सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक हमारी संस्कृति अधूरी रहेगी।

संत छोटू महाराज ने आगे कहा कि गौ सेवा से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और मानव स्वास्थ्य को भी सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने सरकार से गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने, गोशालाओं के विकास और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति से गौ सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संत श्री सुरेंद्रनाथ (सादड़ा), संत श्री दशरथ दास महाराज (भादरास), भोजापी गणोश जी (फालनागांव) एवं संत श्री शिवराम दास महाराज (सुमेरपुर) ने भी गौ संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संयोजन तहसील प्रचारक सूजाराम चौधरी (खुडाला), महेंद्र सिंह (गुडिया) एवं मदन सिंह (खुडाला) द्वारा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में कैलाश राजपुरोहित, खुशाल गहलोत, हितेश माली सहित अनेक समाजसेवियों और संगठनों का सराहनीय सहयोग रहा।

Previous Post

आबुरोड गेस्ट हाउस में युवक का शव मिलाः काम के सिलसिले में आया था

Next Post

देसूरी में गौ माता सम्मान आह्वान अभियान ग्योपन दिया

Next Post
देसूरी में गौ माता सम्मान आह्वान अभियान ग्योपन दिया

देसूरी में गौ माता सम्मान आह्वान अभियान ग्योपन दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page