• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरे किसान की मौतः शुक्रवार शाम गिरने की आशंका, रविवार देर शाम मिला शव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
पाली- ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरे किसान की मौतः शुक्रवार शाम गिरने की आशंका, रविवार देर शाम मिला शव

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के शिवपुरा थाना क्षेत्र के चोपड़ा गांव में एक किसान की ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ था, लेकिन किसान का शव और ट्रैक्टर रविवार दोपहर को कुएं से बरामद किए गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार चोपड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय किसान अमराराम गुर्जर शुक्रवार शाम अपने खेत में निराई-गुड़ाई के काम के लिए ट्रैक्टर लेकर गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।

शनिवार को पड़ोस में शादी समारोह होने के कारण परिवारजन व्यस्त रहे और अमराराम के बारे में जानकारी नहीं ले सके।

मोबाइल बंद मिला, खेत पहुंचकर शुरू की तलाश

रविवार सुबह तक जब अमराराम घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

इसके बाद परिवारजन खेत पहुंचे और तलाश शुरू की। खेत की मेड़ पर बने खुले कुएं का पानी ऊपर आया हुआ देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।पानी खाली करने पर दिखा ट्रैक्टर और शव

परिजनों ने मोटर लगाकर कुएं का पानी निकलवाना शुरू किया। काफी देर बाद पानी कम होने पर कुएं के अंदर ट्रैक्टर और उस पर अमराराम का शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत शिवपुरा पुलिस को सूचना दी गई।

क्रेन और ग्रामीणों की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान शुरू किया गया। क्रेन की सहायता से पहले लोहे का डोंगा कुएं में उतारा गया, जिसमें दो लोग नीचे गए और किसान के शव को बाहर निकाला।

शाम करीब 6 बजे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को भी क्रेन की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार रात सोजत जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

कालंद्री के अशोक राजपुरोहित को मिला राजस्थान ब्राह्मण रत्नः सामाजिक क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मानित, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रहे

Next Post

बाली में सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ सम्मान दिवस पर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Next Post
बाली में सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ सम्मान दिवस पर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

बाली में सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ सम्मान दिवस पर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page