• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोलर व्यापारी के साथ बीच सड़क पर मारपीट: लोहे के क्लिप से मुंह ओर गले पर वार किए, सोने की चेन भी तोड़ी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
सोलर व्यापारी के साथ बीच सड़क पर मारपीट: लोहे के क्लिप से मुंह ओर गले पर वार किए, सोने की चेन भी तोड़ी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर के बासनी ओवरब्रिज के पास सोलर व्यापारी की गाड़ी रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सोलर व्यापारी की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

मामले में बासनी थाने में पीड़ित जितेन्द्र वैष्णव की ओर से रिपोर्ट दी गई है। जो पाली के सुमेरपुर रोड के रहने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया- 17 अप्रैल की शाम को 6.30 बजे सोलर केकाम से जोधपुर आए थे। यहां 12वीं रोड के एक होटल पर खाना खाने के बाद वापस पाली लौट रहे थे। इसी दौरान रात को बासनी ओवर ब्रिज के पास पहुंचे। पीछे से हरियाणा नंबर की एक हुंडई कार आई। इसमें सवार होकर आए बदमाशों ने जान से मारने व लूटपाट के इरादे से गाड़ी के रुकवा लिया।

लोहे की क्लिप से वार किए

इसके बाद कार से रास्ता ब्लॉक कर कार पर जोर-जोर से मारते हुए बाहर निकलने को कहा। खिड़की का कांच नीचे किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। लोहे के क्लिप से मुंह ओर गले पर जोर जोर से वार किया।

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने गाड़ी से बाहर निकाल कर सड़क पर पिटाई की। इस दौरान गले में पहनी 2 तोले की सोने की चैन टूटकर गिर गई। भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। लोगों की भीड़ ने मुझे छुड़ाया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

जान से मारने की धमकी दी

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद डर के चलते मामला दर्ज नहीं करवाया। बदमाशों ने उसे धमकी दी थी की यदि मामला दर्ज करवाया तो परिवार को जान से मार देंगे।

Previous Post

BAP नेता के भाई का जिसकी पत्नी से अफेयर था उसी ने पतीं के साथ मिलकर बुलाया, हत्या से पहले कैंची से काट दिए थे सिर के बाल; 4 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

डबल ट्रैक बनाने से जोधपुर मंडल से होकर गुजरेंगी 4-ट्रेनें: 27 और 28 अप्रैल कई ट्रेनें परिवर्तित ट्रैक से चलेंगी, जानें क्या रहेगा रूट

Next Post

डबल ट्रैक बनाने से जोधपुर मंडल से होकर गुजरेंगी 4-ट्रेनें: 27 और 28 अप्रैल कई ट्रेनें परिवर्तित ट्रैक से चलेंगी, जानें क्या रहेगा रूट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page