• April 26, 2026

आऊवा में बेकाबू होकर पलटी कारः शादी में जा रहे बाप-बेटे बाल-बाल बचे, मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा-शुक्रवार शाम को आऊवा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्टेट हाइवे 61 पर जैतपुरा चौराहा के आगे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कार सवार बाप-बेटे बाल-बाल बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई।

बता दे कि संग्रामसिंह अपने बेटे रविन्द्रसिंह के साथ बालोतरा से अपने रिश्तेदार के यहां बासनी में शादी समारोह में जा रहे थे। स्टेट हाइवे 61 पर मोड़ पर ब्रेक लगाने के कारण कार बेकाबू होकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही आऊवा पुलिस चौकी से कांस्टेबल विक्रमसिंह और सुनील मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद स्टेट हाइवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी।

You cannot copy content of this page