• April 26, 2026

गोवा में चमका नाम: राजवीर राजपुरोहित ने बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती, गांव में हुआ भव्य स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

गोवा में चमका नाम: राजवीर राजपुरोहित ने बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती, गांव में हुआ भव्य स्वागत
नगराज वैष्णव

रानी क्षेत्र गाव घेनडी हाल गोवा के युवा खिलाड़ी राजवीर राजपुरोहित पोता सोहन सिंह राजपुरोहित गोवा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद जब वे अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों व समाज बंधुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ राजवीर का स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया गया। युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।


इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि राजवीर की मेहनत और लगन से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। परिवारजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजवीर ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।
राजवीर राजपुरोहित ने अपनी जीत का श्रेय अपने मित्र , कोच और गांव के सहयोग को दिया और कहा कि आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर बड़े स्तर पर देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

You cannot copy content of this page