कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गोयली का निरीक्षण कियाः मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शनिवार को गोयली पंचायत का निरीक्षण किया। वे मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत आयोजित विशेष ग्राम सभा में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव प्राप्त किए। कलेक्टर ने ग्राम सभा में मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से उनके संबंधित कार्यों की जानकारी भी ली।इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर तोमर के समक्ष कई समस्याएं रखीं।
जिला कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पंचायत भवन के बाहर नाले में पानी की पाइपलाइन लीकेज होने की समस्या भी बताई, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई कर उसे ठीक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद्र अग्रवाल, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, अतिरिक्त विकास अधिकारी युगल किशोर धाभाई, महिपाल सिंह चरण सहित अन्य ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूज रहे।
